बिना जानकारी के 6 लाख का लोन निकाल हड़पने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, खरगूपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बिना जानकारी के 6 लाख का लोन निकाल हड़पने वाला आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, खरगूपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

 


गोंडा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण):

खाते से धोखाधड़ी और बिना खाताधारक की जानकारी के लाखों रुपये का लोन कराकर रकम हड़पने वाले मामले में खरगूपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रमीजुल हुसैन को हरियाणा के सेक्टर-40 स्थित विस्ट्रो फूड सेंटर से गिरफ्तार कर लिया है।


क्या है पूरा मामला?

मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कमडावां का है। पीड़ित परमानन्द तिवारी (पुत्र स्व. राममणि तिवारी) ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बिना किसी जानकारी और सहमति के, उनके बैंक खाते पर ₹6 लाख का लोन स्वीकृत करा लिया गया। इसके बाद जालसाजों ने कई किस्तों में पूरी रकम खाते से उड़ा दी। इतना ही नहीं, पीड़ित के खाते में आई ₹21 हजार की सैलरी पर भी आरोपियों ने साफ हाथ कर दिया।


तकनीकी साक्ष्यों से हत्थे चढ़ा आरोपी

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर खरगूपुर पुलिस ने जब मामले की गहन विवेचना शुरू की, तो इसमें रमीजुल हुसैन का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

खरगूपुर पुलिस टीम ने हार न मानते हुए तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों (सर्विलांस व मुखबिर की मदद) को जुटाया, जिसके आधार पर आरोपी की लोकेशन हरियाणा में ट्रैक की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सेक्टर-40 (हरियाणा) स्थित विस्ट्रो फूड सेंटर पर छापा मारकर रमीजुल हुसैन को धर दबोचा। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies