गायत्री परिवार के विशेष प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पाण्ड्या 4 अक्टूबर को लखनऊ में, प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला को करेंगे संबोधित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गायत्री परिवार के विशेष प्रतिनिधि डॉ. चिन्मय पाण्ड्या 4 अक्टूबर को लखनऊ में, प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला को करेंगे संबोधित

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी): अखिल विश्व गायत्री परिवार के विशेष प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पाण्ड्या आगामी 4 अक्टूबर को लखनऊ पहुँचेंगे।


उक्त जानकारी देते हुए मुख्य प्रबन्ध ट्रस्टी उमानन्द शर्मा ने बताया कि डॉ. चिन्मय पाण्ड्या आशियाना, लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में आयोजित प्रांतीय स्तर की 'शिक्षक गरिमा कार्यशाला' में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वे प्रदेश भर से पधारे शिक्षकगणों को युगऋषि का विशेष संदेश देंगे।


कार्यशाला के दौरान डॉ. पाण्ड्या शिक्षकों को "अध्यापक हैं युग के निर्माता, छात्र हैं राष्ट्र के भाग्य विधाता" के मूल भाव का बोध कराते हुए शिक्षा व संस्कृति के उत्थान पर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। लखनऊ में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के समापन के पश्चात वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies