मनियर में चक्रवाती तूफान का कहर: वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ गिरा, 200 घरों की बिजली गुल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में चक्रवाती तूफान का कहर: वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ गिरा, 200 घरों की बिजली गुल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)बलिया। चक्रवाती तूफान और तेज हवाओं के चलते मनियर कस्बे के वार्ड नंबर 13 में बीएसएनएल टावर के पास स्थित वर्षों पुराना विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से विद्युत पोल और मुख्य तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

 रविवार को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी और कटर की मदद से पेड़ को काटकर रास्ते से हटाया। इसके बाद सोमवार से विद्युत विभाग की टीम पोल और तारों की मरम्मत के काम में जुट गई है।

200 परिवारों की बढ़ीं मुश्किलें, शाम तक आपूर्ति बहाली की उम्मीदबिजली के पोल व तार टूटने के कारण नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11, 13 और 14 के लगभग 200 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लंबे समय से बिजली न रहने के कारण घरेलू कामकाज और अन्य आवश्यक सुविधाएं ठप हो गई हैं, जिससे स्थानीय नगरवासी खासे परेशान हैं। समस्या की गंभीरता को देखते हुए वार्ड के लोग भी बिजली कर्मचारियों की सहायता में जुटे हैं ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सके।

 बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का कहना है कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और देर शाम तक प्रभावित वार्डों की विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies