महात्मा गांधी जयंती की पूर्वसंध्या पर प्रयागराज में जागरूकता अभियान: छात्रों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की मिली जानकारी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

महात्मा गांधी जयंती की पूर्वसंध्या पर प्रयागराज में जागरूकता अभियान: छात्रों को पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों की मिली जानकारी

 


प्रयागराज:

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री दिवाकर द्विवेदी और नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार चौरसिया के निर्देशानुसार जनपद में बच्चों को बाल अधिकारों तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज की सचिव श्रीमती प्रदीप्ति सिंह के संचालन में यह अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्वसंध्या के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।


इसी श्रृंखला में बुधवार, 30 सितंबर 2026 को जनपद के प्रमुख विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया:


हिन्दू महिला इंटर कॉलेज: स्पेशल सी.जे.एम. श्री अरूण कुमार यादव ने छात्राओं को संबोधित कर कानून की बुनियादी जानकारियां दीं।


गोपाल इंटर कॉलेज, कोरांव: ग्राम न्यायालय कोरांव के पीठासीन अधिकारी श्री अभय दीप विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के मुख्य प्रावधानों से अवगत कराया।

मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, करछना: ग्राम न्यायालय करछना की पीठासीन अधिकारी श्रीमती राबिंस अल्का ने बच्चों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श (Safe and Unsafe Touch) के अंतर को समझाया और किसी भी अप्रिय स्थिति में सहायता पाने के उपाय बताए।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक श्री परमानन्द मिश्रा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा चक्र के प्रति सजग बनाना है, ताकि वे किसी भी विपरीत परिस्थिति में निर्भीक होकर सहायता प्राप्त कर सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies