सिकंदरपुर (बलिया): तहसील सिकंदरपुर के अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर निवासी प्रेमचंद वर्मा की 90 वर्षीय माता लक्ष्मीनिया देवी (पत्नी स्व० राम आशीष वर्मा) का गुरुवार शाम लगभग 3 बजे हृदय गति रुकने से अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गाँव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
शुक्रवार को स्थानीय मुक्ति धाम में गाजे-बाजे और पूर्ण सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। दिवंगत लक्ष्मीनिया देवी अपने पीछे तीन पुत्रों—प्रेमचंद वर्मा, उत्तम चंद वर्मा व हृदयचंद वर्मा—सहित पुत्रवधुओं और नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
उनकी अंतिम यात्रा और दाह संस्कार में परिवारजनों, रिश्तेदारों के अलावा गाँव व क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

