बसपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रभाचंद बौद्ध से मिले दिग्गज नेता, जताई शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बसपा के जिला कोषाध्यक्ष प्रभाचंद बौद्ध से मिले दिग्गज नेता, जताई शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

 


रिपोर्ट: प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बलिया के जिला कोषाध्यक्ष प्रभाचंद बौद्ध हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे के बाद उनसे मिलने और उनका हाल-चाल जानने के लिए कई दिग्गज जनप्रतिनिधि और सम्मानित व्यक्ति पहुँचे।


सिकंदरपुर विधानसभा बसपा के महासचिव मंजीत यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 08 सितंबर को प्रभाचंद बौद्ध अपने गाँव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गड़वार-रतसड़ मार्ग पर उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उनके दाहिने बाजू में गंभीर चोट आई थी।


दुर्घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के शिवपुर स्थित श्यामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ 11 सितंबर को डॉक्टर ए.के. राय द्वारा उनका सफल ऑपरेशन किया गया।


उनकी कुशलक्षेम जानने और स्वास्थ्य का हाल लेने के लिए बसपा बलिया के जिलाध्यक्ष नंदलाल राम, पिछड़ा भाईचारा के जिला संयोजक विश्राम मौर्य, रंजीत कुमार भारती, चंदन सिंह सोनी, मास्टर साहब सुरेश राम, सत्येंद्र कुमार राजन, मनोज राजभर, अजीत कुमार (बबलू), अजय भारती, धनंजय भारती, मुरलीधर यादव, राजकुमार गौतम, संदीप पासवान, विजय भगत, पंकज मास्टर साहब और बेचू प्रसाद भारती पहुँचे।

इसके अलावा मंडल सेक्टर प्रभारी सरवन भारती, सिकंदरपुर विधानसभा अध्यक्ष सिकंदर गौतम, BF जिला संयोजक बादल जी समेत बहुजन समाज पार्टी के कई सम्मानित नेताओं और दर्जनों ग्रामीणों ने प्रभाचंद बौद्ध के जल्द स्वस्थ होने की भगवान महात्मा बुद्ध से प्रार्थना की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies