जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवेदन पत्रों को शीघ्रता से निस्तारण करने एवं पात्र लाभार्थिंयों को शत-प्रतिशत ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवेदन पत्रों को शीघ्रता से निस्तारण करने एवं पात्र लाभार्थिंयों को शत-प्रतिशत ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश



प्रयागराज 25 अगस्त

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंको में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत बैंको में लम्बित आवेदन पत्रों के निस्तारण एवं ऋण वितरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बैंको के शाखा प्रबंधकों को लाभार्थिंयों के आवेदन पत्रों को शीघ्रता से गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करने एवं पात्र लाभार्थिंयों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बिना किसी ठोस कारण के यदि लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को निरस्त किया गया, तो सम्बंधित बैंको की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने बैंको के द्वारा अस्वीकृत किए गए आवेदन पत्रों के कारणों/मानको को पुनः चेक कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत ऋण वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित हो। कहा कि स्वीकृत आवेदन पत्रों के सापेक्ष यदि ऋण वितरण की कार्यवाही कम पायी गयी, तो सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी।


 वित्तीय वर्श 2026-27 हेतु 2800 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष 675 आवेदन पत्रों का ऋण वितरण अभी तक हुआ है। जिलाधिकारी ने 31 अगस्त, 2026 तक भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेषनल बैंक, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, एक्सिस बैंक, युको बैंक, एच0डी0एफ0सी0 को दिये गये लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने खराब प्रगति वाले बैंको की एक सप्ताह के बाद पुनः समीक्षा करने के लिए कहा है। यदि समीक्षा में सुधार नहीं पाया गया, तो सम्बंधित की जिम्मेदारी तय की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक, सहायक आयुक्त उद्योग एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies