प्रयागराज। एनआईसी कक्ष में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक के मुख्य बिंदु:
सड़कों का पुननिर्माण: जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण पुननिर्माण कराने के निर्देश दिए गए। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कार्यों का सत्यापन: मुख्य विकास अधिकारी को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम बनाकर जल जीवन मिशन के कार्यों का भौतिक सत्यापन कराने के आदेश दिए गए।
हर घर स्वच्छ जल: एलएंडटी (L&T) सहित अन्य कार्यदायी संस्थाओं को मैनपावर बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक स्वच्छ पेयजल कनेक्शन पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
विद्युत कनेक्शन व भूमि विवाद का समाधान: विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए विद्युत विभाग को कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाने और भूमि उपलब्धता से जुड़ी बाधाओं को हल करने के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।
थर्ड पार्टी जांच: जिलाधिकारी ने थर्ड पार्टी द्वारा नियमित रूप से कार्यों की जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद यादव, एडीएम नमामि गंगे संजीव शाक्य, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) और डीसीडीपीएमयू उपस्थित रहे।

