मनियर में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी व शिक्षण संस्थानों व समाजसेवी संगठनों में देशभक्ति का दिखा जज्बा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में शान से लहराया तिरंगा, सरकारी व शिक्षण संस्थानों व समाजसेवी संगठनों में देशभक्ति का दिखा जज्बा

 

प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

बलिया ( यूपी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनियर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, समाजसेवी संगठनों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पूरे उत्साह और गौरव के साथ तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के वीर सपूतों को नमन किया गया और लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति संकल्प लिया।


मनियर इंटर कॉलेज तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर में भूमि विकास बैंक बांसडीह के चेयरमैन एवं कॉलेज उप प्रबंधक कुंवर विजय सिंह पप्पू ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत मनियर कार्यालय में चेयरमैन श्रीमती बुचिया देवी, विकासखंड कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख सपना सोनी तथा थाना मनियर में थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने तिरंगा फहराया।


बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय मनियर में सीडीपीओ पूनम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान बड़े बाबू प्रमोद कुमार अस्थाना सहित कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। बीआरसी मनियर, जूनियर हाईस्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में खंड शिक्षा अधिकारी अनूप त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।


गांधी आश्रम में प्रबंधक रामविलास यादव, शार्दुल इंडेन गैस एजेंसी में व्यवस्थापक अजय कुमार सिंह मंटू तथा प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर मनियर में प्रबंधक सत्यदेव सिंह एवं पराशर मुनि पाल की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।


क्रिएटिव किड्स प्ले स्कूल में नगर पंचायत मनियर के अधिशासी अधिकारी संदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्कूल की डायरेक्टर सुषमा मैम एवं फाउंडर नीरज मिश्रा की उपस्थिति में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, ट्रॉफी सहित विभिन्न सामग्री वितरित की गई। बच्चों में पुरस्कार एवं शैक्षणिक सामग्री पाकर खासा उत्साह दिखाई दिया।


मानकी देवी इंटर कॉलेज गोंड़वली माफी में प्रबंधक शशि कला गोस्वामी एवं प्रधानाचार्य अनूप कुमार पर्वत की मौजूदगी में ग्राम प्रधान सत्येंद्र पाठक ने ध्वजारोहण किया। वहीं नीलम आईटीआई मनियर में पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति कुमार सिंह उर्फ संजय सिंह एवं प्रबंधक जितेंद्र कुमार सर्राफ उर्फ भोला की उपस्थिति में तिरंगा फहराया गया।


पंचायत भवन मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो में प्रधान निर्मला देवी तथा प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल परिसर में प्रधान प्रतिनिधि जवाहर राजभर की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। ग्राम 

बहदुरा,बालूपुर,चंदायर,महथापार,

मुस्तफावाद,काज़ीपुर,खरीद,

मासूमपुर,निपनिया,एंव् पंचायत भवन दिघेड़ा, प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल दिघेड़ा तथा प्राथमिक विद्यालय दक्षिण पटखौली में ग्राम प्रधान राजू प्रसाद ने तिरंगा फहराया।


सरस्वती ज्ञान मंदिर बहदुरा में पूर्व प्रधान एवं भूतपूर्व सैनिक जनार्दन यादव ने ध्वजारोहण किया। पंचायत भवन खादीपुर तथा प्राथमिक विद्यालय खादीपुर में प्रधान शारदानंद साहनी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं।


पूरे क्षेत्र में दिनभर देशभक्ति का माहौल रहा। जगह-जगह ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। विद्यालयों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जबकि विभिन्न संस्थानों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies