प्रयागराज: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उपमा पांडेय ने सोमवार को तहसील सोरांव का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं पटल सहायक उपस्थित पाए गए। प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने न्यायालय की पत्रावलियों का जायजा लिया, जो अलमारियों में सुव्यवस्थित ढंग से रखी मिलीं।
हालाँकि, बारिश के मौसम के कारण तहसील परिसर में जगह-जगह जलभराव और गंदगी की स्थिति देखने को मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एडीएम ने तहसीलदार सोरांव को परिसर की तत्काल साफ-सफाई कराने और जल निकासी समेत अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।


