प्रयागराज में दधिकांदों मेले की तैयारियां तेज: विद्युत, सुरक्षा और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में दधिकांदों मेले की तैयारियां तेज: विद्युत, सुरक्षा और सड़कों की व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश

प्रयागराज (31 अगस्त): संगम सभागार में सोमवार को पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की सहअध्यक्षता में दधिकांदों मेले की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में मेला आयोजन समितियों के सुझावों के आधार पर अफसरों को समयबद्ध कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई। पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मोर्डिया एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की सहअध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में दधिकांदों मेला के आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बंध में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के सदस्यों से मेले के सकुशल आयोजन के सम्बंध में सुझाव भी मांगे गये, जिसपर समितियों के सदस्यों के द्वारा ढीले एवं जर्जर विद्युत तारों, साफ-सफाई एवं मार्गों को ठीक कराये जाने हेतु कहा गया। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को दधिकांदों मेला लगने वाले स्थानों तथा मार्गों पर ढीले एवं जर्जर तारों एवं रोड पर लगे ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट कराये जाने के निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने सम्बंधित क्षेत्रों के अपर नगर मजिस्टेªटों एवं पुलिस अधिकारियों को क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने नगर निगम को साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटों को सही कराने, जल निगम को पीने के पानी की व्यवस्था कराने एवं पीडब्लूडी व नगर निगम को मार्गों की मरम्मत कराये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही मेला रूट पर पड़ने वाले सीवर के ढक्कन को भी चेक कर लेने के लिए कहा है, यदि कहीं पर भी ढक्कन खुला हुआ है, तो उसे बंद कर दिया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग को मेले के आयोजन के दृष्टिगत निर्बाध विद्युत की व्यवस्था व गलियों में प्रकाश की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दधिकांदों मेला वाले स्थलों पर अस्थायी चिकित्सा कैम्प, एम्बुलेंस की व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया है तथा अग्निशमन विभाग को मेला वाले स्थलों पर अग्निशमन की गाड़ियों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है।

 जिलाधिकारी ने दधिकांदों मेला आयोजन समितियों को अपने वालंटियर नियुक्त करने तथा उनकी सूची उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मेले के आयोजन के दृष्टिगत टैªफिक की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने मेले के रूट पर पड़ने वाले पेड़ों की छटाई भी कराये जाने के लिए कहा है।  इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री पीयूष मोर्डिया ने कहा कि मेले में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा बलों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जायेगी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेगी तथा वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के साथ-साथ दधिकांदों मेला आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक के मुख्य निर्देश:


सड़क व बुनियादी ढांचा: नगर निगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) को मेला मार्गों की तत्काल मरम्मत, सीवर के खुले ढक्कन बंद करने और स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का आदेश।


विद्युत व्यवस्था: ढीले-जर्जर तारों को दुरुस्त करने, सड़क पर मौजूद ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने तथा मेले के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश।


सुरक्षा एवं यातायात: पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर और वीडियोग्राफी होगी। साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।


स्वास्थ्य एवं अग्निशमन: मेला स्थलों पर अस्थायी चिकित्सा कैंप, एम्बुलेंस और अग्निशमन गाड़ियों की तैनाती अनिवार्य की गई है।


स्वयंसेवक की सूची: आयोजन समितियों को अपने वालंटियर्स नियुक्त कर उनकी सूची जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए गए।


बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्र, संबंधित विभागों के अधिकारी और दधिकांदों मेला आयोजन समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies