अनुपूरक बजट 2026-27: 'गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों एवं नारीशक्ति को समर्पित है यह बजट' — केशव प्रसाद मौर्य
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अनुपूरक बजट 2026-27: 'गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों एवं नारीशक्ति को समर्पित है यह बजट' — केशव प्रसाद मौर्य

 


लखनऊ, 05 अगस्त 2026:

 उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत अनुपूरक बजट पर प्रेस वार्ता करते हुए इसे प्रदेश के सर्वसमावेशी विकास का रोडमैप बताया। उन्होंने कहा कि यह अनुपूरक बजट उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का सच्चा प्रतिबिम्ब है।  

 उप मुख्यमंत्री व नेता सदन विधान परिषद केशव प्रसाद मौर्य ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट पर मीडिया से वार्ता करते हुये कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आशाओं, आकांक्षाओं और अपेक्षाओं का प्रतिबिम्ब है। यह बजट प्रदेश के समग्र एवं सर्वांगीण विकास को समर्पित होने के साथ ही आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव रखने वाला है।


उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि प्रस्तावित अनुपूरक बजट में ग्रामीण विकास के लिए ₹17,942.73 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। यह प्रावधान गांव, गरीब और किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


उन्होंने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश में विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी तथा नई जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त होगा।


श्री मौर्य ने कहा कि यह बजट समग्र विकास और आत्मनिर्भरता की नींव रखने वाला है। इसके प्रावधानों से चतुर्दिक समृद्धि एवं सशक्त विकास के रथ का पहिया और अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। यह बजट सर्वसमावेशी एवं सर्वस्पर्शी है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों और आवश्यकताओं का समुचित ध्यान रखा गया है।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अनुपूरक बजट गरीबों, युवाओं, अन्नदाता किसानों एवं नारीशक्ति को समर्पित है। बजट में गांव और गरीब के विकास के साथ ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रावधान किए गए हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक भागीदारी और अधिक सशक्त होगी।


 मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी दृष्टि से अनुपूरक बजट में विकासोन्मुख एवं जनकल्याणकारी प्रावधान किए गए हैं। यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भरता, समृद्धि और विकास के नए आयामों की ओर अग्रसर करेगा तथा विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies