ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित को मिली राहत, बलिया पुलिस ने वापस कराए ₹3,500
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए पीड़ित को मिली राहत, बलिया पुलिस ने वापस कराए ₹3,500

 


बलिया (यूपी) | प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ):

साइबर अपराध पर लगाम लगाने और पीड़ितों को राहत दिलाने के अभियान में बलिया पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना मनियर क्षेत्र के मल्लौवां निवासी धनजी सिंह के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने 25 जुलाई 2026 को ₹9,650 की धोखाधड़ी कर ली थी। ठगी की जानकारी होते ही पीड़ित ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) और मनियर थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत का तत्काल संज्ञान लेते हुए बलिया के साइबर सेल नोडल अधिकारी संजय वर्मा और मनियर थाना साइबर हेल्पडेस्क की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने संबंधित बैंकिंग संस्थानों और तकनीकी माध्यमों से संपर्क साधकर फ्रॉड की गई राशि में से ₹3,500 को तुरंत होल्ड करा दिया।


रविवार को पुलिस की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद होल्ड कराई गई ₹3,500 की राशि पीड़ित धनजी सिंह के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई वापस मिलने पर पीड़ित ने बलिया पुलिस और मनियर थाना साइबर टीम का आभार व्यक्त किया और उनके इस त्वरित प्रयास की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies