प्रयागराज की बेटियों का जुडो में जलवा: सर्वोदय विद्यालय की 6 छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज की बेटियों का जुडो में जलवा: सर्वोदय विद्यालय की 6 छात्राओं ने जीते स्वर्ण पदक, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई

 


प्रयागराज 27/08/2026: कौड़िहार स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय (बालिका) विद्यालय की छात्राओं ने जनपद एवं मंडलीय जुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छह छात्राओं ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।


स्वर्ण पदक हासिल करने वाली छात्राओं में अंतिमा सरोज (कक्षा 10), आस्था तिवारी (कक्षा 11), दीपांजलि (कक्षा 9), अनुराधा (कक्षा 9), सुहानी (कक्षा 8) और सन्नो (कक्षा 6) शामिल हैं। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और परिवार में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है।


सहारनपुर में करेंगी प्रयागराज का प्रतिनिधित्व

जनपद और मंडल स्तर पर परचम लहराने के बाद, इन सभी छह छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय जुडो प्रतियोगिता के लिए हो गया है। अब ये खिलाड़ी आगामी 1 से 24 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं को आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies