प्रयागराज, 27 अगस्त 2026
प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम 'पीएम खेलो इंडिया संवाद' के अवसर पर उपनिदेशक जागृति पाण्डेय के नेतृत्व में प्रयागराज के दो प्रमुख स्थानों - यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च नैनी और शुआट्स में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों में यूनाइटेड कॉलेज का कार्यक्रम विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा, जहाँ प्रयागराज से खेल जगत की कई राष्ट्रीय प्रतिभाओं ने शिरकत की। इस शुभ अवसर पर प्रतिभागियों ने विकसित भारत क्विज में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा निर्धारित 5 विषयों पर माय भारत पोर्टल पर अपने विचार साझा किए।
यह आयोजन ‘मेरा युवा भारत’ प्रयागराज और यूनाइटेड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
खेल प्रतिभाओं और प्रशिक्षकों का सम्मान:
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को 'मेरा युवा भारत' द्वारा स्मृति चिह्न देकर मंच से सम्मानित किया गया:
1. जिम्नास्टिक: 12 वर्षीय युवा प्रतिभा अनुभव सिंह, कोच अंकित त्रिपाठी
2. राइफल शूटिंग: दीक्षा वैश्य एवं उनके कोच शरद नाथ
3. लॉन टेनिस: यश यादव और अनुष्का
कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण और नेतृत्व:
प्रेरणादायक संवाद: सत्र के दौरान 12 वर्षीय जिम्नास्ट अनुभव सिंह, युवा दीक्षा वैश्य ने अपनी खेल यात्रा साझा कर युवाओं में जोश भरा। इस बेहतरीन 'खेलो इंडिया संवाद' सत्र का शानदार संचालन किया एवं युवा संवाद सत्र को अमरेश दुबे ने संचालित किया।
सफल समन्वय: कार्यक्रम में यूसीईआर के डीन श्री अशोक कन्नौजिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खेलों में युवाओं को आगे बढ़कर आने के लिए उत्साहित किया। वहीं, पूरे कार्यक्रम का कुशल समन्वय यूसीईआर के मैकेनिक्स विभाग के प्रोफेसर श्री मोहन गुप्ता द्वारा किया गया।
स्वयंसेवकों की अहम भूमिका:
एनआईसी तथा 'माई भारत' के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में युवा स्वयंसेवकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में श्वेतांक अग्रवाल, केतन मोदनवाल, आस्था सिंह, निर्मल कांत, रूपशंकर और यशी शुक्ला का विशेष और सराहनीय योगदान रहा।
इस सफल आयोजन ने स्थानीय युवाओं को न केवल खेलों के प्रति जागरूक किया, बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से आगे बढ़ने के लिए एक मजबूत मंच भी प्रदान किया।

