बलिया में मेधावी छात्रों का सम्मान: शिक्षा को बताया तरक्की का आधार, जाति प्रमाण पत्र न बनने पर तुरैहा समाज में रोष
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बलिया में मेधावी छात्रों का सम्मान: शिक्षा को बताया तरक्की का आधार, जाति प्रमाण पत्र न बनने पर तुरैहा समाज में रोष

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)

बलिया (यूपी)। तुरैहा संघ मनियर के तत्वावधान में रविवार को तुरैहा समाज कल्याण समिति एवं श्री शनिचरा बाबा शिक्षा सेवा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के होनहार बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा को समाज की उन्नति का सबसे मजबूत आधार बताते हुए बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पतरु प्रधान ने की और संचालन आयोजनकर्ता विनय तुरैहा ने किया। समारोह में मुख्य रूप से डॉ. विजय शंकर तुरैहा, डॉ. विनय कुमार, ललन प्रसाद, पराग तुरैहा, अनिल तुरैहा, रामायण तुरैहा, अजय कुमार, कैप्टन धर्मनाथ, जितेंद्र तुरैहा (सभासद एवं जिलाध्यक्ष) और सुभाष राजभर (नेता भाकपा माले) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



जाति प्रमाण पत्र न बनने से उच्च शिक्षा और नौकरी में आ रही बाधा


समारोह के दौरान तहसील स्तर पर जाति प्रमाण पत्र न बनने का मुद्दा प्रमुखता से उठा। छात्र-छात्राओं और समाज के लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति की श्रेणी में आने के बावजूद उनके प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके कारण उन्हें उच्च शिक्षा में प्रवेश, सरकारी नौकरियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

वक्ताओं ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह द्वारा प्रयास किए जाने के बाद भी संबंधित लेखपाल और तहसील प्रशासन स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो सका है। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नियमानुसार जल्द से जल्द पात्र लोगों के प्रमाण पत्र जारी किए जाएं ताकि युवाओं का भविष्य प्रभावित न हो।


ये मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित


समारोह में पिंकी, अरुण, पवन, अमरजीत, रिंकी, प्रीति, पार्वती के साथ-साथ हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं—कुमारी मुस्कान, कुमारी नैना, अंजलि, चंदा, सीमा, शिवानी, पूजा और रिस्का को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies