गोण्डा (ब्यूरो रिपोर्ट - शिव शरण):
जिले की कानून-व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार तड़के पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत 4 निरीक्षकों और 3 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
कौड़िया SHO पर गाज, शिकायतों के बाद भेजे गए अपराध शाखा
जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही और लगातार मिल रही शिकायतों के संज्ञान के बाद कौड़िया थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह को पद से हटा दिया गया है। उन्हें अपराध शाखा स्थानांतरित किया गया है। वहीं, गैर-जनपद स्थानांतरण के चलते इटियाथोक थानाध्यक्ष कमलाकांत त्रिपाठी और छपिया थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है।
फेरबदल के बाद नई तैनातियां
तेज प्रताप सिंह: प्रभारी (विशेष जांच प्रकोष्ठ) से प्रभारी निरीक्षक, मनकापुर कोतवाली
गौरव सिंह तोमर: मनकापुर से थानाध्यक्ष, इटियाथोक
उमेश कुमार: पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष, छपिया
शशि कुमार राणा: आयोग सेल से थानाध्यक्ष, कौड़िया
फरियादियों की सुनवाई और जीरो टॉलरेंस पर सख्त निर्देश
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और उनका समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

