मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दियारा क्षेत्र में नष्ट किया 3,000 लीटर अवैध लहन, शराब माफियाओं में हड़कंप
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दियारा क्षेत्र में नष्ट किया 3,000 लीटर अवैध लहन, शराब माफियाओं में हड़कंप



 (रिपोर्ट: प्रदीप बच्चन, ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मनियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दियारा क्षेत्र के टुकड़ा नंबर-02 से सटे बिहार बॉर्डर पर छापेमारी कर लगभग 3,000 लीटर अवैध लहन बरामद किया और उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।


पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश चन्द्र शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।


थाना प्रभारी मनियर, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार सीमा से लगे दियारा इलाके में दबिश दी। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध लहन पाया गया, जिसे पुलिस ने तुरंत विनष्ट कर दिया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब बनाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय के साथ उपनिरीक्षक संजय यादव, उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र यादव, कांस्टेबल अनुराग यादव, हरेराम गुप्ता, दीपक, सिकेन्द्र गुप्ता, चन्दन गुप्ता, अभिषेक दुबे, सचिन सिंह, हरिओम, रविप्रताप मौर्य और मुकेश यादव शामिल रहे।


(

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies