प्रयागराज: नागरिक सुरक्षा कार्यालय परिसर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित अधिकारियों, सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' और राष्ट्रगान का गायन किया।
ध्वजारोहण के पश्चात 'हर घर तिरंगा' अभियान एवं 'विश्व योग दिवस' के अवसर पर उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभागी सदस्यों तथा स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अपने उद्बोधन में उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने जिलाधिकारी एवं नियंत्रक द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया।
साथ ही उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनहित की विभिन्न योजनाओं से सभी को अवगत कराया और नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे अपेक्षित कार्यों एवं हालिया उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी।
चीफ वार्डन अनिल कुमार ने जिला प्रशासन द्वारा निर्गत प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और अपने संबोधन में प्रत्येक स्वयंसेवक से पूर्ण समर्पण भाव के साथ सामाजिक हित के कार्यों में निरंतर योगदान देने का आवाहन किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया।
महिला एवं बाल संरक्षण गृह में मिष्ठान वितरणध्वजारोहण कार्यक्रम के समापन के पश्चात चीफ वार्डन अनिल कुमार के नेतृत्व में महिला एवं बाल संरक्षण गृह, खुल्दाबाद में मिष्ठान वितरण किया गया।
इस दौरान उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी तथा नगर के डिवीज़न वार्डन रौनक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
चंद्रशेखर आजाद पार्क में जन सहयोगसायंकाल चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित एयर फोर्स बैंड की भव्य प्रस्तुति के दौरान नागरिक सुरक्षा के सदस्यों व स्वयंसेवकों ने सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। दर्शकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा व्यवस्था बनाए रखने में स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण जन सहयोग प्रदान किया।
विशेष उपस्थितिइस अवसर पर उप नियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डन अनिल कुमार, सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, डिवीज़न वार्डन रौनक गुप्ता, एल. के. अहेरवार, महेंद्र सक्सेना, श्री कृष्ण तिवारी, राजीव भनोट, मनी मेहरा, आशीष बाजपेयी, सुरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में नागरिक सुरक्षा के सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


