प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
#बलिया (यूपी) सुखपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरहरा गांव में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
घटना के दौरान हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले को शांत कराने और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही।
