प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
बलिया (यूपी) तहसील सिकंदरपुर के मनियर थाना अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर् निवासी गोरख सोखा (71) का रविवार की रात 7:30 बजे अचानक निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरख सोखा गाँव के एक ऐसे बुजुर्ग व्यक्ति थें जो गाँव के डीह पूजा, काली पूजा, (हाहरपूजा) सावनी पूजा के लिए भेजा वसूल रहे थें जिसका आयोजक कर्ता थें। जिनके दिशानिर्देश पर गाँव के समस्त पूजा आयोजित होती थीं। बताया जाता है कि गोरख सोखा मृत्यु के दिन भी गाँव में घूम घूम कर सावनी पूजा के आयोजन के संबंध में गाँव के लोगों को जागरूक किया। उन्हे क्या मालूम था कि सावनी पूजा अधूरा रह जायेगा। उनके जाने से गाँव के लोगों मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार को छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार गाँव के मुक्ति धाम मे सोमवार को गाजे बाजा के साथ किया गया। जिसमे गाँव के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
