मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सचिवालय व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए जारी किए सख्त निर्देश, ई-ऑक्शन से निष्प्रयोज्य सामग्री का होगा निस्तारण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सचिवालय व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए जारी किए सख्त निर्देश, ई-ऑक्शन से निष्प्रयोज्य सामग्री का होगा निस्तारण

 

दिनांक: 18 अगस्त, 2026

लखनऊ: मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सचिवालय परिसर के विभिन्न भवनों में स्थित कार्यालय कक्षों, प्रतीक्षा कक्षों एवं सभाकक्षों में आधुनिकीकरण, सिविल एवं विद्युत कार्यों तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया। उन्होंने सचिवालय की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, आधुनिक एवं स्वच्छ बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

            मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सचिवालय के सभी अनुभागों में पत्रावलियों एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाए। पुराने रजिस्टरों, निष्प्रयोज्य अभिलेखों एवं अनुपयोगी सामग्री की नियमानुसार छंटाई एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यालयों में अनावश्यक सामग्री का जमाव न हो और कार्य के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध रहे।

  उन्होंने कहा कि जिन पत्रावलियों का अभी तक डिजिटाइजेशन नहीं हुआ है, उनका अनिवार्य रूप से समयबद्ध डिजिटाइजेशन कराया जाए। डिजिटल अभिलेखीकरण से पत्रावलियों के सुरक्षित रख-रखाव के साथ-साथ उनकी आवश्यकता के समय त्वरित उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश:


फाइलों का डिजिटाइजेशन: जिन पत्रावलियों का अब तक डिजिटाइजेशन नहीं हुआ है, उनका समयबद्ध तरीके से डिजिटल अभिलेखीकरण कराया जाएगा ताकि पत्रावलियां सुरक्षित रहें और जरूरत पड़ने पर त्वरित उपलब्ध हो सकें।


अभिलेखों का निस्तारण: पुराने रजिस्टरों, निष्प्रयोज्य अभिलेखों और अनुपयोगी सामग्री की छंटाई कर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए गए, जिससे कार्यालयों में जगह सुनिश्चित की जा सके।


ई-ऑक्शन के जरिए नीलामी: सचिवालय में पड़ी निष्प्रयोज्य सामग्रियों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ई-ऑक्शन (E-Auction) के माध्यम से नीलाम किया जाएगा।


हाई-टेक सभाकक्ष: सभी मीटिंग हॉल और सभाकक्षों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा तथा उनमें अनिवार्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) की व्यवस्था की जाएगी।


स्वच्छता एवं सुरक्षा: कार्यालयों और टॉयलेट्स की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा दीवारों और पोल पर फैले खुले तारों को सुव्यवस्थित कर सुरक्षा व परिसर का सौंदर्यीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

              मुख्य सचिव ने सचिवालय में स्थापित सभी सभाकक्षों एवं मीटिंग हॉल को बेहतर एवं आधुनिक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सचिवालय के सभी सभाकक्षों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

              उन्होंने सचिवालय के सभी भवनों में निष्प्रयोज्य सामग्रियों का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ऐसी सामग्री को ई-ऑक्शन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से नीलाम किया जाए।

              मुख्य सचिव ने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए कहा कि कार्यालयों की नियमित साफ-सफाई के साथ टॉयलेट्स की विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सचिवालय परिसर के सभी कार्यालयों एवं सार्वजनिक उपयोग वाले स्थानों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर बनाया जाए।

             उन्होंने विद्युत एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दीवारों एवं पोल के ऊपर फैले वायर को सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए, ताकि परिसर की व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण भी सुनिश्चित हो सके।

             इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा डॉ0 आशीष कुमार गोयल, प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान, प्रमुख सचिव लोक निर्माण अजय चौहान सहित सचिवालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies