मनियर में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, सदमे में किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया; दो नामजद पर मुकदमा दर्ज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप, सदमे में किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया; दो नामजद पर मुकदमा दर्ज

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

मिस आरती (तहसील संवाददाता) 

बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र में एक संवेदनशील मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल किए जाने तथा उसे कथित रूप से ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाने से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर अवस्था में किशोरी का जिला अस्पताल बलिया में उपचार चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, किशोरी की मां ने मनियर थाने में दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज तहरीर के मुताबिक, आरोपी जाहिद पुत्र फिरोज तथा इस्माइल पुत्र मोहम्मद एजाज, निवासी दक्षिण पटखौली तकिया, थाना मनियर, जनपद बलिया पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो कॉल के दौरान किशोरी पर आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो दिखाने का दबाव बनाया। आरोप है कि वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर उसे आधार बनाकर किशोरी पर शादी करने का दबाव बनाया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने कहा कि यदि वह शादी नहीं करेगी तो उसका वीडियो वायरल कर उसके और उसके परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे तथा उसकी शादी भी नहीं होने देंगे।

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद किशोरी मानसिक तनाव और अवसाद में रहने लगी। आरोप है कि आरोपियों ने उसका आपत्तिजनक वीडियो कुछ लोगों के पास भेजना भी शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी होने पर किशोरी की मां ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मनियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले के विवेचक उपनिरीक्षक मोहम्मद इस्माइल शेख जांच के सिलसिले में गांव पहुंचे थे। इसी दौरान कथित रूप से मानसिक तनाव और आत्मग्लानि में किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

परिजनों ने तत्काल उसे फंदे से उतारकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का उपचार जारी है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि किशोरी द्वारा फांसी लगाने की सूचना परिवार की ओर से पुलिस को नहीं दी गई थी। उनके अनुसार, वर्तमान में किशोरी की स्थिति ठीक बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies