प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)
बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में राम जी बाबा एवं जिगनी (बडागांव) में रामजीत बाबा के स्थान पर बने भब्य मन्दिर पर श्रावण मास के शुक्ल पक्ष के सप्तमी तिथी के दिन हर वर्ष भांती इस वर्ष भी बुधवार को लगे मेले में नाग देवता की पूजा हुआ। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी रही। दोनों स्थानों पर दूर-दूर के गांव से श्रद्धालु गाजे बाजे एवं बड़े बांस में ध्वज लेकर जुलूस के रूप में पहुंचे एवं बाबा के स्थान पर ध्वज को रखा तथा रोट, दूध, लावा चढ़ाया। इन दोनों स्थानों के विषय में लोगों का मानना है कि विशैले सर्प के काटने पर इन स्थानों पर अगर व्यक्ति पहुंच जाता है तो उसका विष उतर जाता है।
मेला में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करीब कई दर्जन पुलिस की ड्यूटी लगी हुई थी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर कई थानों की फोर्स एवं पीएसी भी लगाई गई थी महिलाओं की भीड़ के देखते हुए महिला पुलिस भी उतर गई। प्रभारी/थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी दलबल के साथ दोनों स्थानों पर भ्रमण करते देखे गए।


