जंतर-मंतर पर 33वें दिन भी डटे हजारों प्रदर्शनकारी: हिरासत में लिए गए CJP समर्थक रिहा; मेदांता में वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जंतर-मंतर पर 33वें दिन भी डटे हजारों प्रदर्शनकारी: हिरासत में लिए गए CJP समर्थक रिहा; मेदांता में वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री

 


दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन बुधवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गया है। मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को 'संसद मार्च' के दौरान पुलिस कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों से प्रभावित हुए लोग भी शामिल हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों, आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे। CJP ने बताया कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया है, जिसके बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर चल रहा धरना खत्म कर दिया गया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अब हम सरकार के पास नहीं जाएंगे। बातचीत करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं और दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश पर उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से मेदांता में भर्ती कराया गया है।

21 जुलाई के 4 बड़े अपडेट्स…

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने जंतर-मंतर पर कहा- 20 जुलाई को जो हुआ वह ट्रेलर था। पिक्चर अभी बाकी है। अभी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं लेकिन हमारी मांगें नहीं मानी गई तो प्रधानमंत्री का इस्तीफा भी मांगेंगे।

दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को हिरासत में लिए सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया, जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस हेडक्वॉर्टर के सामने अपना धरना खत्म किया।

CJP ने संसद मार्च के दौरान बर्गर खाने गए अपने प्रवक्ता विजेता दाहिया को पद से हटा दिया है दाहिया ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अगर किसी को भूख लगेगी तो वह खाना खाएगा ही।

विपक्षी पार्टियों के कई नेता धरनास्थल पहुंचे। इनमें उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, शरद पवार, सुप्रिया सुले, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह जैसे बड़े नाम शामिल रहे।

मेदांता अस्पताल में सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि मंगलवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। 28 जून से अनशन पर: सोनम वांगचुक बीते 28 जून से अनवरत अनशन पर हैं। हाईकोर्ट का निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को उन्हें सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।  

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies