माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद

 


माननीय राज्यपाल जी ने राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ किया संवाद


*माननीय राज्यपाल ने बालिकाओं को दृढ़संकल्प के साथ परिश्रम करने तथा सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा*


*मा0 राज्यपाल जी ने राजकीय बाल गृह बालिका-खुल्दाबाद में क्लाउड किचन व संस्था परिसर में आउटलेट के निर्माण का किया शिलान्यस*


प्रयागराज 16 जुलाई।

माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने गुरूवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालगृह परिसर-खुल्दाबाद पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं, सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अंतःवासियों के साथ संवाद किया। उन्होंने सर्वप्रथम राजकीय बालगृह (बालिका) की बालिकाओं द्वारा बनाये गये टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का अवलोकन किया और उनके द्वारा बनाये गये आर्ट एण्ड क्राफ्ट मैटेरियल, टाइप आफ हाउसेस, एआई हेल्थ केयर मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने राजकीय बालिका गृह में आवासित बच्चियों से मुलाकात की तथा उनसे संवाद करते हुए वहां पर उन्हें दिए जा रहे टेªनिंग प्रोग्राम-पाक कला, योग प्रशिक्षण, बागवानी प्रशिक्षण, सिलाई-कढ़ाई एवं क्राफ्ट प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि आगे बढ़ना है, तो शिक्षा, ज्ञान व प्रशिक्षण प्राप्त करना ही होगा, इसलिए आप सभी पूरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा किसी क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करें। माननीय राज्यपाल महोदया ने छोटे कॉमन हॉल में पहुंचकर उनके द्वारा बनाये गये क्राफ्ट सामग्री, कपड़े से बनाये गये साज-सज्जा के सामानों के स्टॉल का अवलोकन किया।


माननीय राज्यपाल महोदया ने कॉमन हॉल में बालगृह (बालिका) की साक्ष्य पीड़िताओं (पाक्सों पीड़ित) से संवाद किया तथा उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संस्था में प्राप्त हो रहे प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनने हेतु मार्गदर्शन दिया और उन्हें स्वच्छता अपनाये जाने, विचारों में सकारात्मकता लाये जाने तथा पोषण युक्त भोजन करने के साथ नियमित दिनचर्या का पालन करने के लिए कहा। उन्होंने पाक्सों पीडित बालिकाओं को मिष्ठान का वितरण किया। तत्पश्चात राजकीय बालगृह की महिला स्टाफ टीचर से संवाद किया तथा वहां रह रहे बच्चियों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दिए जाने के लिए कहा। मा0 राज्यपाल महोदया ने महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अन्तर्गत राजकीय बाल गृह बालिका-खुल्दाबाद में क्लाउड किचन व संस्था परिसर में आउटलेट के निर्माण का शिलान्यस किया। माननीय राज्यपाल महोदया ने राजकीय बालिका गृह में आवासित प्रत्येक बच्चियों से सम्बंधित बनायी गयी पत्रावलियों को देखा तथा बच्चियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।


माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा राजकीय बाल गृह बालिकाओं के द्वारा निर्मित हस्त उत्पाद, शैक्षिक, गतिविधियों से संबंधित टीएलएम का अवलोकन किया गया। तत्पश्चात कॉमन हॉल में सभी बालिकाओं के साथ संवाद करते हुए बालिकाओं को दी जा रही शिक्षा, उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली तथा उक्त विषयों पर अमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संस्था में समस्त स्टाफ, शिक्षक, डॉक्टर, रसोईया, सफाई कर्मचारी सभी से संवाद किया तथा उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किए। माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा बालिका गृह में आवासित बालिकाओं को जो एनआईओएस के माध्यम से 10वीं व 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की 18 बालिकाओं को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र वितरित किया। माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा राजकीय बाल गृह में बालिकाओं व बच्चों को स्नैक्स के पैकेट और चॉकलेट वितरित किए।  


    इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, प्रो0 राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसीपी नगर श्री मनीष शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन उपमा पाण्डेय, प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, सीडीपीओ श्रीमती संजिता सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies