आबकारी मंत्री ने विभागीय समीक्षा कर अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

आबकारी मंत्री ने विभागीय समीक्षा कर अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

 


आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये


अवैध मदिरा व कच्ची शराब की आपूर्ति की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए


लखनऊ: 21 जुलाई, 2026


उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कहीं पर भी मदिरा से होने वाली जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें, जहां कहीं से भी अवैध मदिरा व कच्ची शराब की आपूर्ति की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खासतौर से पूर्वांचल, बुंदेलखण्ड और पश्चिम क्षेत्र के संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


आबकारी मंत्री मंगलवार को लखनऊ में डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के सभागार में आबकारी विभाग के राजस्व प्राप्ति की प्रथम त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग प्रदेश में सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला विभाग ही नहीं है बल्कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मदिरा से किसी भी प्रकार की जनहानि जैसी अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है, जिसका श्रेय विभाग के सभी अधिकारियों को जाता है। इसी प्रकार पूरी संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ कार्य करना है, जिससे शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा सके। मदिरा की ओवररेटिंग से संबंधित आने वाली शिकायतों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।


आबकारी मंत्री ने सभी जिला आबकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 71,278 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्ति का एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) तक में 15,809.25 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां हुई, जो कि गत वर्ष इसी दौरान 14,228.91 करोड़ रुपए प्राप्त राजस्व से 116.05 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल से जुलाई, 2026 तक के क्रमिक लक्ष्य 21,800 करोड़ रुपए के सापेक्ष अब तक 18,655.23 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हो चुका है, जो कि लक्ष्य का 85.57 प्रतिशत है और गत वर्ष माह अप्रैल से जुलाई, 2025 तक प्राप्त कुल राजस्व 18,583.19 करोड़ रुपए के सापेक्ष 100.39 प्रतिशत अधिक है।


बैठक में अपर मुख्य सचिव आबकारी वीना कुमारी, आबकारी आयुक्त डॉ0 आदर्श सिंह, विशेष सचिव अभिषेक आनन्द सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे तथा जिला आबकारी अधिकारी एवं उपायुक्त आबकारी वर्चुअल प्रतिभाग किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies