जिलाधिकारी ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

 


जिलाधिकारी ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी मुख्य परीक्षा-2025 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरूष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत के0पी0 इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर मीडिएट कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश की व्यवस्था, पहचान सत्यापन प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


       निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को जिम्मेदारी, संवेदनशीलता व निर्धारित गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªटों को परीक्षा अवधि के दौरान अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर परीक्षा को सकुशलढंग से सम्पन्न कराने एवं परीक्षा की समाप्ति के उपरांत परीक्षा सामग्री को जमा कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्टेªटों को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर बनाये हुए सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कैमरो के माध्यम से हो रही मॉनिटरिंग को भी देखा। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारिया प्राप्त की तथा परीक्षा में तैनात कार्मिकों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies