हैदराबाद स्थित MANUU में एम.ए. (फिल्ममेकिंग) में स्पॉट एडमिशन शुरू
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हैदराबाद स्थित MANUU में एम.ए. (फिल्ममेकिंग) में स्पॉट एडमिशन शुरू

 


 सभी वर्गों के छात्र कर सकते हैं आवेदन:सैयद सेराज अहमद (वरिष्ठ पत्रकार) 

प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) हैदराबाद स्थित मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा संचालित एम.ए. (फिल्ममेकिंग) पाठ्यक्रम में स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त बाते दूरभाष के मध्यम से जानकार देते हुए वरिष्ठ पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को बताया कि विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।

विभागाध्यक्ष के अनुसार यह दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम फिल्म निर्देशन, पटकथा लेखन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, डॉक्यूमेंट्री निर्माण तथा डिजिटल मीडिया जैसे विषयों पर व्यावहारिक एवं आधुनिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फिल्म एवं मीडिया उद्योग के लिए कुशल और रचनात्मक पेशेवर के रूप में तैयार करना है।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विषय से स्नातक अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को उर्दू भाषा का ज्ञान नहीं है, उनके लिए पाठ्यक्रम के दौरान बेसिक उर्दू कोर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

विश्वविद्यालय के अनुसार इस पाठ्यक्रम की सेमेस्टर फीस मात्र 15,000 रुपये है, जबकि दो वर्ष के पूरे पाठ्यक्रम की कुल फीस 60,000 रुपये निर्धारित की गई है। कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण फिल्म शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से तैयार किया गया है।

विश्वविद्यालय का दावा है कि यह देश के चुनिंदा केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है, जहाँ फिल्ममेकिंग में एम.ए. पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है और इसकी शैक्षणिक गुणवत्ता देश के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थानों के समकक्ष विकसित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए www.manuu.edu.in⁠� वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं या विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9440039625 तथा ई-मेल hod.mcj@manuu.edu.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies