सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक (मुख्य) परीक्षा-2025 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
*परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी*
*परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश*
प्रयागराज 08 जुलाई।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरूष/महिला शाखा) मुख्य परीक्षा-2025 हेतु दिनांक 11 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। परीक्षा का आयोजन पूर्वान्ह 09ः30 बजे से 12ः30 बजे तक सामाजिक विज्ञान की मुख्य परीक्षा एवं अपरान्ह 03ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक संगीत विषय की मुख्य परीक्षा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 9376 अभ्यर्थी पंजीकृत है। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा कुल 23 परीक्षा केन्द्रों पर एवं संगीत विषय की परीक्षा कुल 1 परीक्षा केन्द्र पर आयोजित की जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्टेªट एवं स्टैटिक मजिस्टेªट, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जायेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
