प्रयागराज:वन महोत्सव के अवसर पर छात्रों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
आज वन महोत्सव के अंतर्गत जिला गंगा समिति, प्रयागराज एवं सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तेलियरगंज में पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान गंगा तट के निकट छात्र-छात्राओं द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में प्रयागराज रेंज द्वारा पौधे उपलब्ध कराए गए एवं सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, प्रबंधक आनंद श्रीवास्तव, अध्यापक प्रमोद द्विवेदी,सरोज सिंह, लक्ष्मी शंकर त्रिपाठी, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, जनार्दन दुबे एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

