प्रयागराज: धरवारा गांव के पास डिवाइडर से टकराई बस, लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: धरवारा गांव के पास डिवाइडर से टकराई बस, लगी भीषण आग; बाल-बाल बचे यात्री

 


प्रयागराज। यमुनानगर जोन के करछना थाना क्षेत्र से एक बेहद डरावनी खबर सामने आई है। यहाँ धरवारा गांव के समीप एक तेज़ रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि देखते ही देखते पूरी बस आग के शोलों में तब्दील हो गई।

चीख-पुकार के बीच देवदूत बने स्थानीय लोग

टक्कर होते ही बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि आग विकराल रूप लेती, उससे पहले ही बस में सवार यात्रियों ने सूझबूझ दिखाई और खिड़कियों व दरवाजों के रास्ते बाहर कूद गए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में मदद की। इस सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

धूं-धूं कर जली बस, मची अरातफरी

घटना की सूचना मिलते ही करछना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। जब तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाते, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू करवाया। शुरुआती जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies