एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) बलिया से लौटते समय हल्दी थाना के समीप जनाडी निवासी एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त था और लगातार खून बह रहा था।

सोशल मीडिया पर चल रहे इस ख़बर ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति यह बात रहा है कि हो सावधानी हटी दुर्घटना घाटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दी थानांतर्गत ग्राम जनाडी निवासी घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने मानवता को सर्वोपरि मानते हुए, तुरंत अपने गमछे से उसके लहूलुहान पैर को कसकर बांधा, जिससे खून का बहाव नियंत्रित हो सका। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया।

ऐसे समय में लोगों की छोटी-सी तत्परता और संवेदनशीलता किसी की जान बचाने का कारण बन सकती है। आइए, हम सभी सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने का संकल्प लें।

सहायता कर्मियों ने मीडिया से कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies