जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न


विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत वर्तमान में चल रहे मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही किये जाने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची का प्रकाशन दिनांक 04.07.2026 को कराया दिया गया है। उक्त आलेख्य रूप से प्रकाशित सूची के सम्बन्ध में जनपद के समस्त राजनैतिक दलों द्वारा उपलब्ध करायी गये सुझाव / आपत्तियों पर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किये गये निस्तारण के सम्बन्ध में आज दिनांक 16.07.2026 को मध्याह्न 12.00 बजे से जनपद के संगम सभागार, कलेक्ट्रेट, प्रयागराज में जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त वर्तमान संसद सदस्यों, विधानसभा सदस्यों एवं समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 254-फाफामऊ के मा0 विधायक श्री गुरू प्रसाद मौर्य, 256-फूलपुर के मा० विधायक श्री दीपक कुमार पटेल, 260-करछना के मा० विधायक श्री पियूष रंजन निषाद जी, समस्त मा० राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies