घोंघा चट्टी में शराब की दुकान पर विवाद गहराया, प्रशासन और महिलाओं के बीच टकराव बरकरार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

घोंघा चट्टी में शराब की दुकान पर विवाद गहराया, प्रशासन और महिलाओं के बीच टकराव बरकरार

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ) 

 बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के घोंघा चट्टी पर देशी शराब की दुकान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को प्रशासन और स्थानीय महिलाओं के बीच बैठक हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। एक ओर प्रशासन दुकान खोलने पर अड़ा है, तो दूसरी ओर महिलाएं विरोध जारी रखने की बात कह रही है। मनियर थाना क्षेत्र के घोंघा चट्टी पर देशी शराब की दुकान को लेकर मंगलवार को देवरार पंचायत भवन पर एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा, सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा, आबकारी विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय महिलाओं के बीच बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि शराब की दुकान का लाइसेंस विधिवत जारी किया गया है और दुकान नियमानुसार खोली गई है। उन्होंने तोड़फोड़ और विरोध को अनुचित बताते हुए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की तथा कहा कि बुधवार से दुकान अपने निर्धारित समय पर खोली जाएगी



वहीं, स्थानीय महिलाओं ने प्रशासन के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से महिलाओं और स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है तथा नशेड़ियों की आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने मांग की कि दुकान जिस गांव के नाम पर आवंटित हुई है, वहीं संचालित किया जाय।

महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि वे किसी भी कीमत पर विरोध जारी रखेंगी और चाहे मुकदमे दर्ज हों, पीछे नहीं हटेंगी।

गौरतलब है कि आवंटित देशी शराब की दुकान का पहले बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के डुहीं मुसी (डुहिंया) एवं मंगलपुरा में विरोध हुआ था, जिसके बाद लगभग एक सप्ताह पूर्व पहले इसे घोंघा चट्टी पर खोला गया। दुकान खुलते ही स्थानीय महिलाओं का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया, जो अब तक जारी है।

फिलहाल, प्रशासन दुकान खुलवाने के अपने निर्णय पर कायम है, जबकि महिलाएं इसे बंद कराने की मांग पर अड़ी हुई हैं। इस संदर्भ में उप जिला अधिकारी बांसडीह पुष्कर मिश्रा ने बताया कि दुकान खुलेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies