अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी, शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी, शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण



अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयन्ती के अवसर पर अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी, शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण, पुलिस के जवानो द्वारा शहीदों को सलामी, वन्दे मातरम्, राष्ट्रधुन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन


गुरुवार को क्षेत्रीय अभिलेखागार, संस्कृति विभाग, प्रयागराज एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति प्रयागराज के सयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयन्ती के अवसर पर आजाद की गौरवगाथा पर आधारित अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी, शहीद स्मारक पर माल्यापर्ण, पुलिस के जवानो द्वारा शहीदों को सलामी, वन्दे मातरम्, राष्ट्रधुन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क, गेट नं-03 प्रयागराज मे किया गया। प्रदर्शनी मे अमर शहीद चन्दशेखर आजाद का हस्तलिखित पत्र, जन्म स्थान, उनकी माता जगरानी देवी का चित्र, काकोरी का इतिहास, काकोरी के शहीदों के अभिलेख, क्रान्तिकारी संगठन की गतिविधियों के अभिलेख, शहीद रोषन सिंह, असफाक उल्लाह खान के हस्तलिखित पत्र, क्रान्तिकारी के मूल हस्ताक्षर, कर्नलगंज थाने मे चन्द्रशेखर आजाद पर दर्ज मुकदमों के अभिलेख मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहें। आजाद की गौरवगाथा पर आधारित ब्रोसर का भी लोकार्पण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अन्तर्गत बच्चों द्वारा काव्यपाठ, नुक्कड़ नाटक तथा ज्ञानचन्द्र द्वारा आजाद जी पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।


 इस अवसर पर चीफ वोर्डेन सिविल डिफेंस अनिल कुमार गुप्ता, नीरज मिश्रा, डिप्टी कन्ट्रोलर सिविल डिफेंस, राकेश तिवारी, सिविल डिफेंस, शिवसेवक सिंह, माननीय सभासद, प्रयागराज, आर0पी0 सिंह बघेल, माननीय सदस्य पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी, प्रयागराज श्री हरिश्चन्द्र दुबे, प्राविधिक सहायक, राजकीय पाण्डुलिपि पुस्तकालय, प्रयागराज धनंजय सिंह, अध्यक्ष किसान मोर्चा, रघुनाथ द्विवेदी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, अंगद पटेल, डॉ0 कुलभूषण पटेल, उमेष द्विवेदी, उमेश चन्द्र कनौजिया तथा बड़ी संख्या मे विद्यालयों के छा़त्र-छत्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन श्री राजीव मरकरी, अध्यक्ष शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति प्रयागराज, श्री राकेश कुमार वर्मा, क्षेत्रीय अभिलेख अधिकारी, प्रयागराज एवं राजबहादुर गुप्ता द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies