चितौनी गाँव मे अनियंत्रित पिकअप घुसा टीन शेड में, तीन महिलाएं घायल; वाहन पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर मिलने से बढ़ी चर्चा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

चितौनी गाँव मे अनियंत्रित पिकअप घुसा टीन शेड में, तीन महिलाएं घायल; वाहन पर आगे-पीछे अलग-अलग नंबर मिलने से बढ़ी चर्चा

प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव मे बुधवार को मनियर-बलिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने टीन शेड में जा घुसी। हादसे में टीन शेड की ईंट से बनी कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। पास में पेड़ की छांव में बैठी पांच महिलाओं में से तीन महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर भेजा गया, जहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों महिलाएं खतरे से बाहर हैं।

घायल महिलाओं की पहचान विजयलक्ष्मी (45 वर्ष) पत्नी सुनील भारद्वाज, लीलावती देवी (50 वर्ष) पत्नी त्रिभुवन राजभर तथा रीता देवी (40 वर्ष) पत्नी मनीष कुमार, निवासी छितौनी, थाना मनियर, जनपद बलिया के रूप में हुई है।



घटना की सूचना मिलते ही मनियर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने चालक सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे के बाद एक और बात चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार पिकअप के आगे UP 50 TC 0057 और पीछे UP 54 AT 9475 नंबर अंकित था। वाहन पर अलग-अलग पंजीकरण संख्या लिखे होने के कारण लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मनियर-बलिया मार्ग पर इन दिनों कच्चा और जल्दी खराब होने वाला सामान लेकर चलने वाले पिकअप वाहन अक्सर तेज रफ्तार में दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।

स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि वह भी हाल ही में दूध लदे एक तेज रफ्तार पिकअप से बाल-बाल बचे थे। उनका कहना है कि दूध और अन्य जल्दी खराब होने वाले सामान को समय पर प्लांट तक पहुंचाने की जल्दबाजी में कई चालक ओवरस्पीड वाहन चलाते हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित गति जांच अभियान चलाने और ओवरस्पीड वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies