मेजा ब्लॉक परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मेजा ब्लॉक परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 


मेजा ब्लॉक परिसर में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन


कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की दी गई जानकारी


प्रयागराज-उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शनिवार को मेजा ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम (एस.सी.पी.) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, महिलाओं एवं स्वरोजगार के इच्छुक लोगों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मेजा श्रीमती गायत्री देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। इस दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग रोजगार योजना तथा माटीकला टूल्सकिट योजना सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी, साथ ही स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, प्रयागराज मंडल द्वारा किया जा रहा है। विभाग ने अधिक से अधिक ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और बेरोजगार अभ्यर्थियों से कार्यक्रम में शामिल हुए, रोजगारपरक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की,कार्यक्रम के दौरान जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, सुनील कुमार, नन्द लाल पटेल, हिमांशु यादव, अभिषेक त्रिपाठी एवं राम लाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies