बहदुरा चट्टी चाकूबाजी कांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बहदुरा चट्टी चाकूबाजी कांड का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। मनियर थाना पुलिस ने बहदुरा चट्टी पर पैसे के लेन-देन के विवाद में हुई चाकूबाजी के मामले में हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को बहदुरा चट्टी पर रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने पीड़ित पर जान से मारने की नीयत से धारदार चाकू से पेट पर हमला कर दिया था। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित की जान बचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मनियर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र तथा थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार देर रात करीब 10:17 बजे ग्राम असना स्थित पुराने गोदाम के पास से आरोपी मेहताब आलम (31 वर्ष), पुत्र वारिश आलम, निवासी निपनिया, थाना मनियर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1), 352, 351(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies