जिला विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों को अधिक से अधिक ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत/वितरित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिला विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों को अधिक से अधिक ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत/वितरित करने के दिए निर्देश

 जिला विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए बैंकों को अधिक से अधिक ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत/वितरित करने के दिए निर्देश

जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को गंगा सभागार विकास भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद प्रयागराज को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आवंटित लक्ष्य 2800 के सापेक्ष में ऋण स्वीकृत/वितरित की चर्चा हुई। बैठक में श्री उमेश चन्द्र वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग, श्री सुरेन्द्र सॉखला, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं समस्त बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। उक्त के क्रम में भारतीय स्टेट बैंक, उ0प्र0 ग्रामीण बैंक, युनियन बैंक ऑफ इण्डिया, एच0डी0एफ0सी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इण्डियन बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक एवं एक्सिस बैंक को निर्देशित किया गया कि वह वार्षिक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक सी0एम0 युवा योजना से सम्बन्धित ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत/वितरित करें एवं 27 जून को मनाये जाने वाले एमएसएमई दिवस पर अधिक से अधिक ऋण वितरण करने हेतु बैठक में उपस्थित सभी बैकों के प्रतिनिधि को निर्देशित भी किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies