विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय में किया गया पौधरोपण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय में किया गया पौधरोपण

 


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय में किया गया पौधरोपण


प्रभारी जनपद न्यायाधीश द्वारा पौधा रोपित कर विश्व पर्यावरण दिवस का किया गया शुभारंभ


आज दिनांक 5.6.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश, प्रयागराज श्री दिवाकर द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण व प्रयागराज के समस्त विधि कॉलेज के विधि छात्र/छात्राओं के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री दिवाकर द्विवेदी द्वारा पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस का शुभारंभ किया गया। श्री विनोद कुमार चौरसिया एडीजे,श्री राहुल सिंह एडीजे, श्री पंकज श्रीवास्तव एडीजे, श्री मृदांशु कुमार एडीजे व अन्य न्यायिक अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया। श्रीमती प्रदीप्ति सिंह, सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा पेड़ लगाकर वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषित न होने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान करते हुए सबको विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बधाई दी। श्री देवेश शुक्ला, श्री रमाकांत पांडेय, श्री राकेश मिश्रा मध्यस्थ, श्री विकास गुप्ता चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, श्री गौरव सिंह, श्री लवलेश त्रिपाठी, श्री धनंजय कुमार पटेल डिफेंस काउंसिल व अन्य कर्मचारियों के साथ साथ छात्र/ छात्राओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्रीमती प्रदीप्ति सिंह द्वारा पर्यावरण दिवस की उपयोगिता के बारे में बताया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्रीमती प्रदीप्ति सिंह द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies