विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ आयोजन

 


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर जनपद में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ आयोजन


*मा0 मंत्री जी ने नैनी स्थित ददरी में पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का दिया संदेश*


*प्रकृति को हरा-भरा बनाने का लें संकल्प, ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान को बनायंे सफल-मा0 मंत्री*


*मा0 मंत्री जी ने लोगो से रोपित किए गए पौधो की नियमित देखरेख करने का किया आह्वाहन*


*मा0 सांसद एवं मा0 विधायक फूलपुर ने सहसों में कचनार के पौधे का रोपण कर प्रकृति को हरा-भरा बनाये रखने के लिए लोगो से की अपील*


*प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण*


*प्रयागराज 05 जून, 2026।*


केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 05 जून से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी की अपील के अनुसार पूरे जनपद में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृहद अभियान के अन्तर्गत मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी जी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नैनी स्थित ददरी में नगर निगम के द्वारा विकसित की गयी स्मृति वाटिका में पौधरोपण किया तथा विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगो को ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किए जाने तथा उनकी देखभाल व सुरक्षा भी किए जाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी के साथ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव व अन्य अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी ने ग्रामीण स्टेडियम धनुहा का भी निरीक्षण किया तथा स्टेडियम के किनारे-किनारे पर वृक्षारोपण कराये जाने का निर्देश दिया।  


इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से मां हमें जीवन की हर विपरीत परिस्थितियों से बचाती है तथा मां की गोद में बच्चे को आंचल से सुकून मिलता है, उसी तरह से पेड़ भी हमें धूप, बारिश में अपनी छांव से संरक्षण देते है और ऑक्सीजन प्रदान कर हमें जीवन भी प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत हम लोग आज पौधरोपण कर रहे है और जिस प्रकार मां अपने बच्चो का ख्याल रखती है, उसी प्रकार यह पेड़ भी आपका ख्याल रखेंगे। पेड़ की छाया अमृत के समान आराम देती है और घर के बाहर लगा हुआ एक पेड़ कई पीढ़ियों का गवाह भी बनता है। पेड़ लगाने से हमें ऑक्सीजन और छांव तो मिलती ही है साथ ही और भी बहुत से फायदे होते है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण किसी वरदान से कम नहीं है और यह आने वाले भविष्य को मजबूत बुनियाद देने वाला है। यह सच्ची विरासत है, जो हम आने वाली पीढ़ियों को सौपेंगे। इसलिए हर व्यक्ति एक पेड़ मां के नाम पर अवश्य लगाये और पूरी तनमयता के साथ उसकी देखभाल करें।


*मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल व मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल के द्वारा सहसों में कचनार के पौधे का रोपण किया गया।*


मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल जी ने 05 जून से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के अन्तर्गत सहसों में कचनार के पौधे का रोपण किया तथा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने समय-समय पर जनकल्याणकारी नीतियों एवं जनसेवा के साथ ही सामाजिक दायित्वों के प्रति लोगो से जुड़ने का आह्वाहन किया है। मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाये गये इन अभियानों की व्यापकता और प्रभाव हम अपने चारों ओर देख रहे है और इसी का यह परिणाम है कि एक पेड़ मां के नाम अभियान आज जनआंदोलन के रूप में दिखायी पड़ रहा है और सभी लोग इसमें जनसहभागिता करते हुए पौधरोपण कर रहे है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो से पौधरोपण करने व उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित करते हुए उसके महत्व को बताया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को विशेष रूप से पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर माननीय विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल ने लोगो को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


*माननीय विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल* के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बसहरा वन ब्लॉक में 7000 पौधों का रोपण किया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोरांव रेंज के अंतर्गत पडिला महादेव मंदिर के प्रांगण में *माननीय विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य* के द्वारा पौध रोपण किया गया।


*माननीय विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद जी* के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया।


*प्रमुख सचिव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया पौधरोपण*


5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव सहकारिता/नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री अजय कुमार शुक्ला ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव एवं अन्य अधिकारियों के साथ शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा को नमन किया तथा सभी लोगो के द्वारा पार्क में नीम व अन्य प्रजाति के पौधो को रोपित किया गया एवं सभी के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। नोडल अधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सब का नैतिक कर्तव्य है कि पर्यावरण संतुलन बनाये रखे और ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अवश्य लगाये और उसका संरक्षण अवश्य करें, जिससे हमें प्राकृतिक आपदाओं व गर्मी से बचाव तथा जल संरक्षण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य पर्यावरण भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है तथा पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप 05 जून से 21 जून, 2026 के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान संचालित किया जायेगा, जिसमें सामाजिक संगठन व जनसमुदाय की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी लोग फलदार वृक्षों के साथ-साथ पारम्परिक प्रजातियों के एक पेड़ अवश्य लगाये, जिससे पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं प्राकृतिक संसाधनों का सतत् उपयोग हो सके। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में समाजसेवियों, सिविल डिफेंस व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों, द्वारा पीपल, बरगद, नीम, जामुन, अमलतास, आदि पौधों का रोपण किया गया एवं समस्त जनपद वासियों से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ रोपित करने का आह्वाहन किया गया। इसके पश्चात प्रमुख सचिव बसवार प्लांट नैनी के पास नगर निगम के द्वारा विकसित की गयी मियावाकी में भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पौधरोपण किया। नोडल अधिकारी के द्वारा विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर लगाये गये पौधों की गर्मी के दृष्टिगत उनकी सिंचाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

 

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विभागों के द्वारा वृहद स्तर पर कराया गया पौधरोपण*


केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में 05 जून से 21 जून के मध्य समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद के सभी विभागों के द्वारा विभागीय कार्यालयों, नगर निगम क्षेत्र, नगर पालिकाओं, तहसीलों, विकास खण्डों एवं सभी ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया गया। सभी ग्राम पंचायतों के अमृत सरोवरों के किनारें वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies