प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) तहसील सिकंदरपुर में विकास को लेकर स्थानीय तहसील के सैकड़ों लोगों ने सिकंदरपुर में रेलवे स्टेशन,बस स्टेशन और खरीद दरौली नदी पर पक्का पुल का शीघ्र निर्माण त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराने हेतु डाकबंगला सिकंदरपुर मे युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे 21 जून क़ो सिकंदरपुर चौराहे से पदयात्रा करते हुए 22 जून क़ो जिलाधिकारी बलिया के यहाँ पत्रक दिया जायेगा। बैठक का संचालन रवि राय युवा नेता द्वारा किया गया। इस बैठक मे प्रकाश सिंह, गुड्डू मलिक, राहुल राय, मनीष सिंह, मिहु सिंह, सौरभ राजभर, समशेर सिंह, प्रिंस राय, त्रिषभ राय, भीष्म यादव, आशुतोष कुमार, गोल्डेन प्रजापति, सतीश कुमार, बृजेश कुमार आदि सैकड़ों युवा शामिल रहे। अब देखना यह है कि तहसील सिकंदरपुर क्षेत्र के इस विकास कार्य के लिए अधिकारी व सत्ताधारी नेताओं का कितना सहयोग मिलता है।
