माननीय प्रभारी मंत्री जी विकास खण्ड भगवतपुर में आयोजित ‘‘जनकल्याण/स्वास्थ्य मेला’’ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण कर योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए पात्र लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के दिए निर्देश
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक, प्रशस्ति पत्र, चाभी का किया वितरण
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने पोषण अभियान के तहत 3 महिलाओं की गोदभराई तथा 2 बच्चों का कराया अन्नप्राशन
प्रयागराज 14 जून, 2026।
माननीय प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास खण्ड भगवतपुर स्थित ग्राम पंचायत कादिलपुर के बीबीएस इण्टर कालेज में आयोजित ‘‘जनकल्याण/स्वास्थ्य मेला’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। मा0 प्रभारी मंत्री जी के द्वारा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जिला पूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, स्वयं सहायता समूहों, ओडीओपी, कृषि विभाग, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण कर अवलोकन करते हुए सम्बंधित विभाग की योजनाओं, कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनाओं के बारे में लोगो को अधिक से अधिक जानकारी देते हुए योजनाओं से लाभान्वित कराये जाने के लिए कहा है।
आयोजित कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री जी ने आवास योजना के लाभार्थिंयों को चाभी वितरण, वृद्धा पेंशन योजना के लाभार्थियों, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के अन्तर्गत 10 महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान दिए। इस अवसर पर रिवाल्विंग फंड के 3 लाभार्थिंयों-सीमा पाल, नीतू भारतीया व अनीता देवी को 93 लाख 30 हजार का डेमो चेक प्रदान किया। उन्होंने सामूदायित निवेश निधि के तीन लाभार्थिंयों-माधुरी पाल, शकुंतला एवं शन्नो गुप्ता को कुल सामूदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) को 4 करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपये का डेमो चेक प्रदान किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत पर लगातार कार्य करते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है। कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के द्वारा निरंतर कार्य किए जा रहे है। लखपति दीदियां बन रही है, गरीबों को निःशुल्क राशन, पक्का मकान, गैस कनेक्शन, शौचालय, निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा, नारी शक्ति वंदन योजना जैसी योजनाएं संचालित है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्रों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। उन्होंने लोगो से जल संचय करने, बच्चों को शिक्षित करने तथा देश के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि आज से 12 वर्ष पूर्व देश में डिजिटल क्रांति आई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा तथा देश के सुरक्षा के लिए लिए जीरो टोलरेंस के नीति अपनाई गई। पिछले 12 वर्ष में देश की सभी मूल समस्याओं का समाधान किया गया। इस 12 वर्ष में गरीब के सम्मान तथा किसान, महिला तथा युवा के आत्मविश्वास की नई कहानी लिखी गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का एक ही संकल्प है कि देश का कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न हो।
इस अवसर पर मा0 प्रभारी मंत्री जी ने पोषण अभियान के तहत 3 महिलाओं की गोदभराई तथा 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
आयोजित कार्यक्रम में लोेगो को सम्बोधित करते हुए माननीय सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल ने कहा कि 12 वर्ष में केन्द्र सरकार के द्वारा कराये गये कार्यों एवं उपलब्धियों को हम सब देख रहे है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे है तथा देश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। सड़कों का निमार्ण एवं चौड़ीकरण का कार्य व्यापक स्तर पर किया गया है, चारों तरफ सड़कों का जाल बिछा है। महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए सरकार के द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की गयी है, जिनसे महिलाएं स्वावलम्बी हो रही है। मा0 सांसद जी ने कहा कि गरीबों को बिजली, स्वास्थ्य, मकान, राशन सहित अन्य योजनाओं से बिना भेदभाव के लाभान्वित कराया जा रहा है। इस अवसर पर माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता ने भी कार्यक्रम में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर माननीय विधायक शहर उत्तर श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

