प्रभारी मंत्री जी ने प्रबुद्धजनों के साथ किया संवाद
प्रयागराज 14 जून, 2026।
माननीय प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश श्री स्वतंत्र देव सिंह जी के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सर्किट हाउस के सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने जनपद में कराये गये कार्यों के बारे में पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों के द्वारा कहा गया कि जनपद प्रयागराज में सभी क्षेत्रों में तेजी के साथ विकास हुआ है। इस अवसर पर प्रबुद्धजनों के द्वारा जनपद प्रयागराज के विकास के लिए आवश्यक अन्य कार्यों के बारे में अपने-अपने सुझाव दिए।
श्री सुरेश गुप्ता के द्वारा जल संचयन के बारे में सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि जल संचयन के लिए गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया जाना चाहिए। बरसात के पानी के संचय के लिए वाटर हार्वेेस्टिंग का व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने, पार्कों में भी रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से बरसात के पानी को बहने के बजाय जमीन के अंदर संचय के उपाय किए जाने के बारे में अपने सुझाव दिए। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि जल संचयन के लिए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाये जा रहे है। मा0 मंत्री जी के द्वारा बैठक में मकान के ऊपर छत पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया गया। मा0 मंत्री जी ने कहा कि नदियों को पुनर्जीवित किए जाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सरोवरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसके तहत अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया है। इस अवसर पर सेवा निवृत्त आईएएस श्री आर0एस0 वर्मा के द्वारा प्रयागराज में एम्स की स्थापना के बारे में सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड, गरीबों के इलाज में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। प्रबुद्धजनों के द्वारा जनपद में चौराहों पर रेड लाइट के समय धूप से बचाव हेतु लगाए गए ग्रीन नेट एवं विभिन्न स्थानों पर स्थापित कराये गये ओपेन जिम की सराहना की गयी। मा0 मंत्री जी ने कहा कि सरकार के द्वारा गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गयी है।
मा. प्रभारी मंत्री जी ने संवाद कार्यक्रम में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार जनपद की नीतियों व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों, सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहां की 12 वर्षों का शासनकाल देश के नवनिर्माण, आर्थिक सुदृढ़ीकरण, वैश्विक गौरव और अंत्योदय को समर्पित रहा है, देश ने आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाए है।
इस अवसर पर माननीय सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, माननीय महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, माननीय विधायक शहर उत्तर श्री हर्ष वर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के साथ जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

