माननीय प्रभारी मंत्री जी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बंध में की बैठक
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ लगाये जाने हेतु अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने के लिए कहा
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने प्रबुद्ध सम्मेलन, चौपाल, पदयात्रा, मलिन बस्ती में सफाई अभियान सहित अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन कराये जाने के दिए निर्देश
माननीय प्रभारी मंत्री जी ने कार्यक्रम के सम्बंध में सभी माननीय जनप्रतिनिधिगणों से अपने-अपने सुझाव दिए जाने लिए कहा
प्रयागराज 04 जून।
माननीय प्रभारी मंत्री-जनपद प्रयागराज/मा0 मंत्री जल शक्ति विभाग उत्तर प्रदेश श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु संगठन की कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने मा0 प्रभारी मंत्री जी को कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने हेतु की जा रही तैयारियों के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तथा एनआईसी सभागार में मा0 महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों से बातचीत कर उनसे इस अवसर पर की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए सभी को अपने-अपने सुझाव दिए जाने एवं उन्हें कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत ‘‘एक पेड़ मां के नाम लगाये जाने हेतु अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने के लिए कहा है। इस सम्बंध में मा0 प्रभारी मंत्री जी ने जिलाधिकारी से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर उनकी भी वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए कहा। उन्होंने नगर आयुक्त को पार्षदों के साथ बैठक कर उनके सुझाव प्राप्त करते हुए वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भागीदारी कराये जाने के लिए कहा है। इसी तरह से उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को ब्लाक स्तर पर प्रधानों तथा सचिवों के साथ बैठक कराते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराये जाने हेतु तैयारी करने के लिए कहा है। उन्होंने ब्लाकों में आयोजित होने वाले मेलो में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करने के लिए कहा है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने प्रबुद्ध सम्मेलन, चौपाल, पदयात्रा, मलिन बस्ती में सफाई अभियान सहित अन्य आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन कराये जाने के लिए कहा है।
इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा, नगर आयुक्त श्री सीलम साईं तेजा, उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री ऋषिराज, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
