गोंडा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 13 मई को राजकीय रेलवे पुलिस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 13 मई को राजकीय रेलवे पुलिस



 गोंडा में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 13 मई को राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) गोंडा में किए गए 44 पुलिसकर्मियों के तबादले के एक माह बाद भी सभी कर्मियों की आमद नहीं हो सकी है। अब तक केवल 19 पुलिसकर्मियों ने ही जीआरपी गोंडा में अपनी आमद दर्ज कराई है, जबकि 25 पुलिसकर्मी अभी तक अपने पूर्व तैनाती स्थलों से रिलीव नहीं हुए हैं।


तबादला सूची में तीन उपनिरीक्षक, 35 मुख्य आरक्षी/आरक्षी और छह महिला आरक्षी शामिल हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन नहीं हो सका।


सूत्रों के अनुसार, जिन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है, उनके संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं या वे किसी न किसी विवाद से जुड़े रहे हैं। इसी के मद्देनजर उन्हें जीआरपी गोंडा में तैनात किया गया है।


जीआरपी गोंडा प्रभारी ने बताया कि 44 में से अब तक केवल 19 पुलिसकर्मी ही आमद करा पाए हैं। शेष 25 पुलिसकर्मी अभी तक जीआरपी गोंडा नहीं पहुंचे हैं, जबकि उनका तबादला 13 मई को ही कर दिया गया था।


तबादला किए गए पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, मोहम्मद सरफराज खान और नीरज कुमार के अलावा मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी वर्ग के कई कर्मचारी शामिल हैं। इनमें महिला आरक्षियों को भी जीआरपी गोंडा में तैनाती दी गई है।


पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने एक बार फिर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तबादला किए गए सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल रिलीव कर जीआरपी गोंडा में कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies