प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 


सभी कार्यदायी संस्थाओं को गर्मी के दृष्टिगत अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुँचाना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


प्रयागराज 19 जून।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में शुक्रवार को एनआईसी सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिये की गर्मी की प्रचण्डता को देखते हुए अधिक से अधिक ग्रामों में स्वच्छ जल पहुँचाना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इसके साथ ये भी निर्देश दिये गये की कार्यदायी संस्था को जहां-जहाँ विद्युत के कनेक्शन लिये जाने हैं वहाँ पर धनराशि जमा करें। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि तत्काल विद्युत संयोजन देने की प्रक्रिया पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में भूमि की उपलब्धता अभी नहीं हो पायी है वहां ज़िला सम्वन्यक मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से एसडीएम की बैठक कराकर निस्तारण करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सारथी ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाये जिससे कि आम जनता अपनी समस्याओं को बता सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था वीपीआरपीएल को कार्य की लगातार धीमी प्रगति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त टीपीआई को निर्देशित किया कि लगातार गुणवत्ता की जांच करते रहे और प्रत्येक बैठक में अपनी जांच आख्या के साथ ही प्रतिभाग करें तथा जांच आख्या में किन-किन स्थानों पर कार्य में कमियां पायी गयी है, उसका स्पष्ट उल्लेख किए जाने के लिए कहा है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री संजीव कुमार शाक्य, अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण व डीसीडीपीएमयू सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies