हैंड पंप चलाते समय विद्युत करंट की चपेट में आई मां बेटी हुई मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हैंड पंप चलाते समय विद्युत करंट की चपेट में आई मां बेटी हुई मौत

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डूहां बिहरा में एक दर्दनाक हादसे की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डूहां बिहरा में वीणा सिंह(45) और उनकी पुत्री काजल सिंह (24) हैंड पंप से पानी भर रही थी कि पास में विद्युत तार से अचानक संपर्क हो गया। असावधानी के बीच, बचाव के चक्कर में मां/बेटी दोनों विद्युत करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पा ग्रामीणों ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया। तबतक देर हो चुकी थी। दोनों घर के अंदर अचेत अवस्था में मिलीं।

  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। सबसे मार्मिक बात यह है कि काजल सिंह (24) का शुभ विवाह मातम में बदल गया। बताया जाता है कि काजल सिंह का विवाह तिथि 09 फरवरी 2027 को तय थी। परिजन शादी की तैयारियों में लगे थे। खुशी का माहौल अचानक मातम में बदल गया। बताया जाता है कि काजल सिंह के पिता राकेश सिंह नौकरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे,दो भाई बीमार दादा जी के लिए दवा लेने मेडिकल पर गए हुए थे। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। चारों तरफ मातम पसरा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies