प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी प्रयागराज की उपस्थिति में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत किराव में जन चौपाल का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी प्रयागराज की उपस्थिति में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत किराव में जन चौपाल का किया गया आयोजन


 प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी प्रयागराज की उपस्थिति में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत किराव में जन चौपाल का किया गया आयोजन


 प्रमुख सचिव सहकारिता ने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ली जानकारी


 प्रमुख सचिव सहकारिता ने चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, सम्बंधित समस्याओं का विभागीय अधिकारियों को समाधान कराने का दिया निर्देश


प्रयागराज 4 जून 2026

प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन/ नोडल अधिकारी प्रयागराज श्री अजय कुमार शुक्ला एवं उप जिलाधिकारी फूलपुर अविनाश यादव की उपस्थिति में विकास खंड बहरिया के ग्राम पंचायत किराव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। प्रमुख सचिव सहकारिता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l उनके द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया l इस अवसर पर प्रमुख सचिव सहकारिता ने सर्वोदय स्मृति वाटिका में एक पौधे को भी रोपित किया l उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का बारी-बारी से अवलोकन भी किया l इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जीo पीo कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी बहरिया कविता तिवारी एवं ग्राम प्रधान किराव सीमा मौर्य उपस्थित रही। 



ग्राम पंचायत किराव के आयोजित चौपाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम वासियों को बताया गया और उनकी समस्याओं को सुना गया। पेंशन, राशन कार्ड, जल जीवन मिशन,आईसीडीएस एवं आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।जन चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा उनसे संबंधित स्टाल भी लगाए गए l 


 प्रमुख सचिव सहकारिता अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समस्त जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं को सुने और निराकरण कराए। केंद्र व प्रदेश सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करना ही सरकार की मंशा है l उन्होंने ग्रामीण प्लास्टिक के कम से कम उपयोग करें साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा दे l कहा कि पर्यावरण को बचाने में सहयोग करे l सभी लोग कम से कम एक पेड़ लगाए l 


प्रमुख सचिव ने ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर मौके पर निर्देशित किया । आयोजित चौपाल में सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध मे ग्रामवासियों को जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु संबंधित को निर्देशित किया।


इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय एवं ग्राम पंचायत में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, आशा आंगनबाड़ी और भारी संख्या में ग्रामीण के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies